महिलाएं हजारों रुपए खर्च कर डिफरैंट शेड्स की लिपस्टिक्स, आईलाइनर, मसकारा जैसे कौस्मैटिक्स खरीद तो लेती हैं, लेकिन कभी उन का इस्तेमाल पूरी तरह से नहीं कर पातीं और फिर डेट ऐक्सपायर्ड होने पर आधे से ज्यादा बचे प्रोडक्ट्स मन मार कर फेंकने पड़ते हैं. यदि आप का भी मन महंगे कौस्मैटिक्स को फेंकने का नहीं करता, तो न फेंकें और कुछ इस तरह करें उन्हें रियूज:

लिपबाम

कड़ाके की सर्दी से अपने नर्मनाजुक होंठों की सुरक्षा के लिए बेशक आप भी लिपबाम का इस्तेमाल करती होंगी और गरमी के दस्तक देते ही उसे दरकिनार कर देती होंगी, लेकिन अब ऐसा न करें, क्योंकि आप न सिर्फ यूज किए, बल्कि ऐक्सपायर्ड हो चुके लिपबाम को भी रियूज कर सकती हैं. जी हां, अगर आप को शू बाइट की शिकायत है, तो जहां शू बाइट हो रही हो, वहां लिपबाम लगाएं और शूज पहन लें. इस से आप काफी कंफर्टेबल फील करेंगी और शू बाइट भी नहीं होगी.

आईशैडो

क्या आप के पास भी ऐक्सपायर्ड हो चुका डिफरैंट शेड्स वाला आईशैडो पैलेट पड़ा है और अब आप उसे फेंकने की तैयारी में हैं? अगर हां तो ऐसा न करें. शायद आप को यकीन न हो, लेकिन ऐक्सपायर्ड हो चुके आईशैडो से आप घर बैठे नेलपौलिश बना सकती हैं. इस के लिए एक ट्रांसपैरेंट नेलपौलिश लें और उस के ब्रश को आईशैडो पर रगड़ कर (ठीक उसी तरह जिस तरह आप आईशैडो लगाने के लिए ब्रश घुमाती हैं) नाखूनों पर लगाएं. इस से आप मनचाहा नेलपैंट कलर भी लगा लेंगी और आईशैडो खरीदने में लगी रकम को भी वसूल लेंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...