फिल्म, टीवी सीरियल ऐक्ट्रैस को देख कर हर लड़की सोचती है कि काश, वह भी इस की तरह खूबसूरत दिखे. लेकिन क्या आप को पता है कि इन तारिकाओं के नैननक्श को उभारने और बेदाग दिखाने में मेकअप का कितना बड़ा योगदान होता है. यह मेकअप कैसा होता है. इस बारे में बता रही हैं मीडिया मेकअप आर्टिस्ट पूजा पालीवाल.

‘‘मीडिया मेकअप द्वारा जहां चेहरे के हर हिस्से की कमी को दूर किया जाता है, वहीं दबे हुए हिस्से को उभारा जाता है, क्योंकि कैमरा छोटी से छोटी कमी को भी बड़ी जल्दी कैच कर लेता है. इस के साथ ही तेज लाइट में स्किन को भी बचाना होता है. इसलिए बेस हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही लगाएं ताकि स्किन आसानी से कवर हो सके.’’

आईज मेकअप

सब से पहले आंखों का मेकअप करें. आईज पर मैट गोल्डन, ब्लैक कलर का आईशैडो ब्रश की सहायता से लगाएं. आंख के इनर पार्ट में गोल्डन और आउटर पार्ट में ब्लैक आईशैडो लगाएं. इसे ब्रश की सहायता से ऐसे मर्ज करें जिस से कि यह अलगअलग न दिखे. बाहरी कौर्नर्स डार्क रहें. फिर जैल आईलाइनर या वीओवी का काजल इनर पार्ट से लेते हुए बाहरी पार्ट तक एक स्ट्रोक में लगाएं. यदि आईज छोटी हैं, तो आईलाइनर मोटा लगाएं और बड़ी हैं तो पतला. आईशैडो लगाने से पहले आईज पर एक बेसकोट जरूर लगाएं ताकि आईशैडो अधिक समय तक टिका रहे. इस के बाद आईज के वाटरलाइन एरिया में काजल ब्रश से लगाएं. अगर आईज को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो नीचे आईज पर बाहर की तरफ लाइनर लगा कर वाटरलाइन एरिया में ब्रश से व्हाइटर लगाएं. इस से आंखें बड़ी दिखेंगी. इस के बाद मसकारा ऊपर और नीचे की आईलैशेज पर अच्छी तरह घुमाते हुए लगाएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...