ऐसी कौन सी युवती होगी जो रूपमती नहीं दिखना चाहेगी. इसी प्रयत्न में युवतियां मेकअप करती हैं, लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि कुछ युवतियां इतनी आकर्षक क्यों लगती हैं जबकि कुछ को देख कर लगता है मानो काजलपाउडर की दुकान चली आ रही हो. मनमोहक मेकअप के कुछ राज आप भी जानिए :

1. पंखड़ी से होंठ : होंठों पर शुगर स्क्रब (एक चम्मच चीनी, शहद और जैतून का तेल) रगड़ने से उन में खून का संचार बढ़ता है और होंठ मुलायम व गुलाबी हो उठते हैं. फिर आप लिपस्टिक लगाएंगी तो लगेगा मानो मक्खन लगा रही हों. इस से लिपस्टिक अधिक देर तक टिकेगी.

2. उजला, चमकता रूप : चेहरे के जिन भागों पर रोशनी पड़ती है, उन को हाईलाइट करें, जिस से आप का रूप दमक उठेगा. इसे हैलो हाईलाइट तकनीक कहा जाता है. गालों के ऊपर, भवों के सहारे और नाक के सिरे पर हाईलाइटर पाउडर लगा कर उंगलियों को गोलाकार तरीके से घुमाते हुए फैलाएं.

3. सजग नयन : आंखों को बड़ी, जानदार व चमकदार दिखाने के लिए बाजार में उपलब्ध सफेद काजल आंखों की निचली पलकों तथा कोरों पर लगाएं. ऊपरी पलकों पर गहरे रंग का काला काजल या फिर आप की पोशाक से मेल खाता रंग जैसे हरा, नीला, सुनहरा काजल या आईलाइनर लगाएं और अंत में पलकों पर मसकारा लगाएं.

4. फोकस : आप को अपने कजरारे नयनों की ओर ध्यान आकर्षित करना है या रसीले होंठों की ओर, इस बात का निर्णय कर लें. किंतु मेकअप ऐसा हो कि इन दोनों में से किसी एक को अधिक बोल्ड बनाएं. इस के लिए आप को अपनी पोशाक का भी ध्यान रखना होगा. उदाहरणस्वरूप, यदि आप ने साधारण जींस व टौप पहना है तो होंठों को गहरा बरगेंडी रंग दें या अगर आप ने अपनी पसंदीदा काली ड्रैस पहनी है तो आंखों को काजल मसकारे से उभार लें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...