हेयर एक्सपर्ट्स अक्सर बालों में सीरम लगाने की सलाह देते हैं. लेकिन वो ऐसा क्यों कहते हैं आज हम आपको बताते हैं. अगर आपने अभी तक बालों में सीरम नहीं लगाया है तो जल्द से जल्द आपको इसका इस्तेमाल करना शुरु कर देना चाहिए. क्योंकि इसके बेहद फायदे हैं. हेयर सीरम में सिलिकान होता है जो बालों में समा कर उन्‍हें चमकीला दिखाने में मदद करता है. ये रूखे, सूखे और खराब दिखने वाले बालों के लिये एक जादुई छड़ी के समान है. इसको हल्‍का सा बालों में लगाया और बाल बन जाते हैं स्‍मूथ और सिल्‍की.

frenchhairbraid

हेयर सीरम को लगाने से आपके बाल सुलझे और स्‍वस्‍थ्‍य रहते हैं. साथ ही इसे लगाने से सूरज की कठोर यूवी रेज, प्रदूषण और वातावरण की नमी आपके बालों पर कोई बुरा असर नहीं डाल पाएंगी. हेयर सीरम को बालों की लंबाई के अनुसार कवर कर के लगाना चाहिये. इसे जड़ में नहीं लगाया जाता नहीं तो बाल औयली हो जाते हैं. अच्‍छा रिजल्‍ट पाने के लिये इसे गीले बालों में ही लगाना चाहिये.

hair style

  • घने बालों के लिये रूखे और कड़े बालों के लिये हेयर सीरम लगाएं. इससे बाल घने और संभालने में आसान हो जाते हैं. अगर बाल उलझते हैं तो वह भी सही हो जाते हैं.
  • बालों को स्‍ट्रेट या कर्ल करने के लिये जब आप रौड का प्रयोग करेंगी तो बाल लंबे समय तक खराब हो सकते हैं लेकिन अगर आप बालों पर हेयर सीरम लगा कर गरम रौड का प्रयोग करेंगी तो आपके बालों पर कोई बुरा असर नहीं होगा.
  • प्रदूषण, धूल-मिट्टी, तेज सूरज की किरणे आदि से ये आपके बालों को बचाता है. इसको लगाने से बाल रूखे नहीं पड़ते.
  • कुछ खास हेयर सीरम में यूवी प्रोटेक्‍शन फार्मूला होता है. जो कि बालों को लगातार सूरज की किरणों से बचाता है.
  • कंडीशनिंग तेल की जगह पर आप हेयर सीरम का प्रयोग कर के बालों को सुंदर बना सकती हैं. इससे बाल चिपचिप नहीं करते और अच्‍छे से संभाले भी जा सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...