मौसमी बदलाव के साथ कई बार आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है. इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है, तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, हवा में ठंड का एहसास बढ़ गया है, साथ ही वातावरण में पुआल आदि के कण बढ़ गए हैं. ऐसे में गरमाहट के लिए कृत्रिम उपायों की जरूरत महसूस होने लगी है. इस मौसम में आंखों में कई बार एलर्जी और परेशान करने वाले रूखेपन का एहसास होता है. एस्सिलोर इंडिया के सीईओ शिवकुमार जे कहते हैं, ‘‘कंजंक्टिवा आंखों की एक बेहद मुलायम और पारदर्शी त्वचा है जो हमारी भीतरी आंख और बाहरी दुनिया के बीच एक पारदर्शी परदे का काम करती है. एलर्जी होने पर आमतौर पर आंखों की इसी बाहरी परत पर असर पड़ता है. इस के प्रभाव से आंखें लाल हो जाती हैं. उन में खुजली होने लगती है और आंखों से पानी निकलने लगता है.’’

सर्दी के मौसम में आंखों को एलर्जी से बचाने के लिए कुछ मददगार टिप्स आप भी जानिए :

ये भी पढ़ें- जानिए रोज चावल खाने के फायदे

घर को एलर्जीमुक्त रखें

आप को हवा में मौजूद पुआल आदि के कणों या धूलमिट्टी से एलर्जी है, तो इन दिनों अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि ये चीजें घर के अंदर न आएं. एलर्जी बढ़ाने वाले इन तत्त्वों से बचाव के लिए एअरकंडीशनर का इस्तेमाल करें. कमरे से कारपेट हटा दें, क्योंकि इन में आंखों की एलर्जी बढ़ाने वाली धूल जमा हो सकती है. अपने कंबल और बिस्तर आदि साफ रखें.

फफूंदी पर नियंत्रण रखें

फफूंदी एक फंगस है जो अकसर घर के भीतर उमस और सीलन की वजह से उग आती है. इस की वजह से त्वचा और आंखों में कई तरह की एलर्जी हो सकती है. यह सुनिश्चित करें कि घर में सीलन और उमस न हो.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...