Foods to Improve Digestion : खराब लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही बरतने से गैस, कब्ज और दस्त आदि पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि दवाओं और घरेलू उपचार से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह अत्यंत गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती हैं. इसलिए अगर अक्सर आपको इस तरह की दिक्क्तें बनी रहती हैं तो समय रहते उपचार जरूरी कराएं.

पाचन तंत्र को प्राकृतिक रूप से भी स्वस्थ रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने खाने में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें. दरअसल, फाइबर युक्त फल व सब्जियां पाचन में सुधार करने में सहायक होती हैं. साथ ही कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है. आइए जानते हैं उन फूड्स (Foods to Improve Digestion) के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपको पाचन संबंधित समस्याओं में आराम मिलेगा.

पाचन को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स

सेब

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए सेब (Foods to Improve Digestion) खाना लाभदायक होता है. सेब में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो मतली और पेट की समस्याओं को दूर करते है.

सौंफ

पाचन को बेहतर रखने के लिए अपनी डाइट में सौंफ को शामिल करें. सौंफ में मौजूद गुणकारी तत्व डाइजेशन सिस्टम को हेल्द रखते है. इसके अलावा सौंफ खाने से मुंह से बदबू भी नहीं आती है.

अदरक

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अदरक का सेवन करने से गैस, कब्ज और दस्त आदि पाचन संबंधी सभी समस्याओं में राहत मिलती है. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...