क्रेडिट कार्ड से खरीददारी पर आपको नगद और डेबिट कार्ड से कहीं ज्‍यादा सुविधाएं मिल जाती हैं. छोटी-छोटी खरीददारी का पैसा चुकाने में तो आपको 50 से 60 दिन का. समय मिल ही जाता है साथ ही साथ आसान ईएमआई के ऑप्‍शन भी मिल जाते हैं. लेकिन, कई खरीददारी ऐसी भी हैं जो आप अपने क्रेडिट कार्ड से नहीं कर सकते हैं. और कहीं अगर आपने ऐसा करने का प्रयास किया तो आपको बैंक द्वारा डीबार्ड भी किया जा सकता है. ऐसी ही कुछ प्रमुख खरीददारियों से रोकने के लिए इन दिनों बैंक अपने कस्‍टमर्स को अलर्ट भी भेज रहे हैं.

लॉटरी टिकट

भारतीय स्‍टेट बैंक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आप अपने क्रेडिट कार्ड से लॉटरी के टिकट नहीं खरीद सकते हैं. यह नियम खासतौर पर विदेशी लॉटरी के लिए लागू होते हैं. यदि आपने ऐसा किया तो सारी जिम्‍मेदारी आपकी होगी और इसके लिए बैंक आपको डिबार्ड भी कर सकता है.

कॉल बैक सर्विसेज

बैंकों के क्रेडिट कार्ड से आप कॉल बैक सर्विस का पेमेंट भी नहीं कर सकते हैं. एसबीआई की ओर से हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइनंस का हवाला देते हुए इस सर्विस के पेमेंट को भी क्रेडिट कार्ड से नहीं किया जा सकता है.

गैंम्‍बलिंग का नहीं चुका सकते पैसा

क्रेडिट कार्ड से आप बेटिंग नहीं लगा सकते हैं. किसी भी रजिस्‍टर्ड और गैर रजिस्‍टर्ड बेटिंग, गैंबलिंग व स्‍वीपस्‍टॉक का पेमेंट नहीं कर सकते हैं. ऐसा करने पर भी आपको बैंक से डिबार्ड किया जा सकता है.

बैन्‍ड मैगजीन

क्रेडिट कार्ड से आप कुछ खास मैगजीन भी नहीं खरीद सकते हैं. ये वो मैगजींस हैं जिनके पब्लिकेशन को बैन कर दिया गया है. या फिर बैन्‍ड कंटेंट की मैगजीन हों. इस तरह की मैगजीन की खरीददारी के बाद भी आपको डिबार्ड किया जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...