हमारे देश के नौजवान सिर्फ मल्टीनैशनल कंपनियों में नौकरी या फिर कोई बड़ा बिजनैस कर के ही लाखों की कमाई नहीं कर सकते, बल्कि डेरी फार्मिंग के जरीए भी हर महीने लाखों रुपए कमा सकते हैं.

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर तहसील के ग्राम पटलावदा के प्रगतिशील डेरी किसान देवेंद्र परमार ने इसे साबित कर के दिखलाया है. 8वीं जमात के बाद पढ़ाई छोड़ कर डेरी व्यवसाय में उन्होंने अपना पूरा ध्यान लगाया. पहले उन्होंने छोटे लैवल से इस व्यवसाय की शुरुआत की, आज बड़े पैमाने पर उन का डेरी का कारोबार है, जिस से तकरीबन 2 लाख से 2.50 लाख रुपए महीने तक की आमदनी किसान को होती है.

किसान यदि ठान ले तो मिट्टी से सोना उगा सकता है. मध्य प्रदेश के एक किसान ने अपनी मेहनत और खेती में होने वाले नवाचार की बदौलत इस बात को साबित कर के दिखाया है. गांव के किसान ने अपने खेत में प्राकृतिक गैस का निर्माण कर दूसरे किसानों के लिए कुछ कर दिखाने की प्रेरणा दी है.

किसान देवेंद्र परमार वैसे तो 8वीं जमात तक ही पढ़े हैं, मगर खेती करने का उन का तरीका सब से अलग है. खेतीबारी के साथ देवेंद्र पशुपालन भी बड़े पैमाने पर करते हैं.

तकरीबन 100 दुधारू पशुओं को पालने वाले किसान देवेंद्र परमार ने खेत में बायोगैस संयंत्र यानी प्लांट लगाया है. इस प्लांट में बनी सीएनजी से वह न केवल अपने वाहन दौड़ा रहे हैं, बल्कि बिजली भी पैदा कर रहे हैं. इस प्लांट से रोज 70 किलो गैस का उत्पादन हो रहा है. इस गैस का उपयोग वह सीएनजी के रूप में अपने वाहनों में कर रहे हैं, साथ ही साथ तकरीबन 100 यूनिट बिजली भी पैदा कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...