हिंदी फिल्म ‘पीपली लाइव’ के निर्देशक महमूद फारूकी को अंतत: डेढ़ साल की जेल के बाद अपनी एक महिला मित्र के ही बलात्कार के आरोप से मुक्ति मिल गई. 35 वर्षीय अमेरिकी महिला, जो महमूद और उस की पत्नी अनुजा रिजवी की मित्र थी और उन के घर पर खाना भी खाती थी तथा देर रात तक रुकती भी थी, ने आरोप लगाया था कि उस दिन महमूद ने उस के साथ जबरदस्ती की थी. उस के कपड़े उतार कर उस से ओरल सैक्स किया था.

लोअर अदालत ने महमूद को 7 साल की सजा दी थी पर उच्च न्यायालय ने फैसला बदलते हुए कहा है कि यह सहमति का मामला है और अगर औरत ने धीमे से ‘न’ कहा भी था तो यह पक्का करना असंभव है कि यह आमंत्रण था या इनकार. इस संदेह पर महमूद को रिहा कर दिया गया है.

परिचितों में सैक्स को बलात्कार कहने का जो नया तौरतरीका महिलाओं ने अपनाया है यह सैक्स स्वतंत्रता को कुचल देगा. यदि किसी आदमी या औरत में इतना आकर्षण नहीं है कि वह मौका मिलने पर चाहत न पैदा कर सके और दूसरे के प्रति उदासीन रहे, तो यह प्रकृति के विरुद्ध कहा जाएगा.

बलात्कार बुरा है पर सैक्स उस में चाहे एक तरफ से थोड़ी जबरदस्ती भी हो वास्तव में एकदूसरे के प्रति स्वाभाविक आकर्षण का रूप है और मित्रता को सीमेंट करती है चाहे मित्रता पतिपत्नी के बीच हो या फिर गैर के साथ.

बिना सैक्स के स्त्रीपुरुष मित्रता असल में 2 स्त्रियों और 2 पुरुषों की मित्रता से भी कमजोर होती है. स्त्रीपुरुष मित्रता में एकदूसरे पर न धौंस जमा सकते हैं न मजाक कर सकते हैं. जिन्हें सैक्स रहित मित्रता चाहिए उन्हें दूसरे पुरुष या दूसरी स्त्री से मिलना ही नहीं चाहिए और केवल व्यावहारिक संबंध रखने चाहिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...