अपना घर, अपनी गाड़ी तो हर किसी का ख्वाब होता है. हम खुद के घर और अच्छी सी गाड़ी के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं, जिन्हें विरासत में ये सब मिल जाता है उनकी बात अलग है. आपके घर और आपकी गाड़ी पर कोई आंच न आए इसलिए आप इंश्योरेंस भी करवाते हैं. पर दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता. आपके घर पर चोरी या आपकी गाड़ी भी चोरी हो सकती है. अगर आपकी भी गाड़ी चोरी हो गई है तो आपको टेंशन नहीं लेना चाहिए, वैसे भी ऐसे मौके पर बुद्धि काम करना बंद कर देती है. गाड़ी चोरी होने की स्थिति में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए.

सही वक्त पर सही निर्णय लेने से आप इस स्थिति में आसानी से निपट सकते हैं. गाड़ी चोरी होने के बाद इन कामों को करना न भूलें

1. जमा करें सारे जरूरी कागजात

सबसे पहले अपने गाड़ी के सारे पेपर्स इकट्ठा करें. जैसे की आरसी बुक, इंश्योरेंस के पेपर्स, ड्राइविंग लाइसेंस. हमेशा ओरिजनल की फोटो कॉपी अपने पास रखें. ऐसे में अगर ओरिजनल कॉपी भी गाड़ी के साथ चोरी हो जाती है तो आपके पास दस्तावेज की कॉपी तो होगी.

2. एफआईआर लिखवाएं

आपके साथ हुई दुर्घटना का पूरी जानकारी देते हुए एक एप्लीकेशन लिखें और इसे नजदीकी पुलिस थाने में जाकर जमा करें. पुलिस कंप्लेन के साथ ही गाड़ी के कागजात भी जमा करें. आपकी कंप्लेन के आधार पर पुलिस एफआईआर लिखेगी और कार्यवाई शुरु करेगी.

3. बीमा कंपनी को सूचित करें

पुलिस में कंप्लेन करने के बाद आप बीमा कंपनी को गाड़ी चोरी होने की जानकारी दें. इंश्योरेंस क्लेम के फॉर्म को सारे दस्तावेजों के साथ जमा करें. क्लेम के साथ आरसी की कॉपी, बीमा पॉलिसी की कॉपी, एफआईआर की कॉपी लगाना न भूलें. जल्द से जल्द इंश्योरेंस के लिए क्लेम करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...