टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में  इन दिनों लगातार बड़ा ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. 'अनुपमा' लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि पाखी को वनराज समझाने की कोशिश करता है और बाद में उसे मना लेता है.  तो दूसरी तरफ अनुज, बरखा और अधिक की क्लास लगाता है. और कहता है कि वो दोनों पाखी के साथ ऐसी हरकत न करे. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं, शो के नए एपिसोड के बारे में...

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किंजल से मिलने देखने राखी दवे शाह हाउस आती है. वह किंजल की डिलीवरी के लिए सारी तैयारियां खुद करने का फैसला लेती है. जिससे उसके और वनराज के बीच बहस हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupamaa (@anupamaa_1m)

 

तो दूसरी तरफ किंजल अपनी मां से कहती है कि वह डिलीवरी शाह हाउस में कराना चाहती है. ये सुनकर राखी दवे कहती है कि वह भी शाह हाउस में शिफ्ट हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupamaa (@anupamaa_1m)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि किंजल से मिलने के लिए अनुपमा और छोटी अनु शाह हाउस पहुंचते हैं. पाखी उन्हें देखते ही गुस्सा हो जाती है. पाखी अनुपमा से कहती है कि आपने मुझे अपने घर में नहीं रुकने दिया तो आप मेरे घर क्या करने आई हैं. वह अनुपमा को मां के नाम पर 'कलंक' कहती है. इस बात पर वनराज-काव्या पाखी को डांटते हैं. पर पाखी किसी की नहीं सुनती, वह काव्या को सौतन का टैग दे देती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...