‘‘प्यार का बंधन’’, ‘‘बा बहू और बेबी’’ सहित दर्जन भर सीरियलों में अभिनय कर चुके करण शर्मा की असली पहचान बनी सीरियल ‘‘मोही -एक ख्वाब’’ में आयुष गोखले का किरदार निभाने पर. उसके बाद वह ‘यह है आशिकी’ और ‘खिड़की’ जैसे सीरियलों में अभिनय करते हुए नजर आए. मगर इन दिनों वह अपनी अभिनय प्रतिभा की बनिस्बत अपनी निजी जिंदगी के रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं.  वास्तव में करण शर्मा ने फरवरी 2016 में प्रेमिका टियारा कर के संग गुप्त रूप से सगाई कर ली थी. उनकी इस सगाई का राज अब खुल चुका है और अब करण शर्मा ने कबूल कर लिया है कि वह टियारा के संग 16 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं.

टियारा कर मूलतः गायक हैं, पर अब वह भी अभिनेत्री बन चुकी हैं. ‘इंडियन आयडल’ के सीजन 5 का हिस्सा बनने पर टियारा कर चर्चा में आयी थीं. उसके बाद उन्होंने करण शर्मा के साथ सीरियल ‘‘यह है आशिकी’’ में अभिनय किया. इसी सीरियल के दौरान करण शर्मा और टियारा कर एक दूसरे के नजदीक आए थे.

बहरहाल, जब करण शर्मा से हमारी बात हुई, तो करण शर्मा ने कहा-‘‘यह सच है कि टियारा के संग हमारी सगाई हो चुकी है. अब हम 16 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. हमारी शादी के कार्यक्रम मेरे घर देहरादून में संपन्न होंगे. हम लोग पहले ढ़वाली रीति रिवाज से शादी करेंगे. क्योंकि मैं गढ़वाली हूं. उसके बाद हम बंगाली रीति रिवाज से भी शादी करेंगे. क्योंकि टियारा बंगाली हैं. हम एक दूसरे के परिवार की इच्छाओं का सम्मान करना चाहते हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...