'सुल्तान' का रोमांटिक गाना 'जग घुमिया' बीते दिनों ही रिलीज किया गया था. आज इसका फीमेल वर्जन जारी किया गया. अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ इस गाने को शेयर किया.

आपको बता दें कि इस गाने को आवाज नेहा भसीन ने दी है. इस सॉन्ग में भी सुल्तान और आरफा रोमांस ‍करते नजर आ रहे हैं. गाने को लिखा है इरशाद कामिल ने. संगीत ‍दिया है विशाल-शेखर ने.

अनुष्का और सलमान के फैन्स के लिए यह सॉन्ग भी एक तोहफे के समान ही है. बीते दिनों सलमान ने अपने फैन्स के लिए यही सॉन्ग अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके साथ सलमान ने लिखा था 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर...सुनो 'जग...मेरी आवाज में.'

आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को निर्देशित किया है अली अब्बास जफर ने. सलमान खान के लीड रोल को इसमें साथ मिला है अनुष्का शर्मा का. दोनों इसमें रेसलर के रोल में हैं.

सलमान खान की फिल्म सुल्तान का ये गीत उस समय चर्चा में आया जब इसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की जगह फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने पाकिस्तान के मशहूर गायक राहत अली खान से गवाया. यह मामला अब शांत हो चुका है परन्तु इस पर सिंगर नेहा भसीन ने कहा कि मैं निर्देशक अली अब्बास जफर को अच्छी तरह जानती हूं. मैंने पहले भी उनकी दो फिल्मों में गाना गाया था.

उन्होंने ही मुझसे अपनी फिल्म के रोमांटिक गीत जग घूमिया के फीमेल वर्जन के लिए संपर्क किया. मैं सलमान की फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. मेरे इस गीत को लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, नेहा ने कहा कि 'मैं इस बारे में कुछ बोलना ही नहीं चाहती. यह सलमान और अरिजीत के बीच का मामला है. मैं उन्हें लेकर कोई पर्सनल कमेंट नहीं करूंगी'. नेहा ने कहा की सलमान खान कभी किसी के लिए बुरा नहीं कर सकते है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...