उड़ी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात हर दिन बदलते जा रहे हैं. पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ भी माहौल बनता जा रहा है. करण जोहर ने तो ‘आर्मी वेल्फेअर फंड’ में पाॅंच करोड़ देने की बात स्वीकार कर अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को प्रदर्शित कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं. मगर बौलीवुड से जुड़े सूत्रों की माने तो ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी सफल फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे ने तो अपनी फिल्म ‘‘डिअर जिंदगी’’ से अली जफर को हटाकर उनकी जगह ताहिर भसीन को ले आयी हैं. ताहिर भसीन ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘‘मर्दानी’’ में अभिनय कर अपनी पहचान बनायी थी. सूत्र दावा कर रहे हैं कि ताहिर भसीन के साथ फिल्म ‘‘डिअर जिंदगी’’ के कुछ सीन दिवाली के बाद सोमवार व मंगलवार को पुनः फिल्माए गए. सूत्र दावा कर रहे हैं कि आलिया भट्ट विदेश में थी, तो उन्हें वहां से वापस बुलाया गया. मंगलवार की सुबह मुम्बई पहुॅचते ही आलिया भट्ट ने ताहिर भसीन के साथ इस फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग की, जो कि पहले अली जफर के साथ फिल्माया गया था. इस गाने को अरिजीत सिंह की आवाज में रिकार्ड किया गया है.
‘‘डिअर जिंदगी’’ से अली जफर को हटाए जाने से अली जफर को काफी नुकसान हुआ है. इससे पहले अली जफर के भाई डानियल को ‘यशराज फिल्मस’ बाहर का रास्ता दिखा चुका है, जिसकी वजह से उसका बौलीवुड करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. उधर करण जोहर ने भी अब अली जफर के भाई को लांच करने से इंकार कर दिया है. करण ने तो कह दिया है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम ही नहीं करेंगे. फिल्म ‘‘डिअर जिंदगी’’ 25 नवंबर को प्रदर्शित होनी है. इस मसले पर गौरी शिंदे व ताहिर भसीन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
25% की बचत
डिजिटल
USD99
USD49
/Year
सब्सक्राइब करें
फायदे
▼
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
USD200
USD149
/Year
सब्सक्राइब करें
फायदे
▼
- 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरिता से और




