बौलीवुड में अपने आपको सबसे ज्यादा चर्चित, सबसे ज्यादा सफल अदाकार साबित करने के लिए हाथ पांव मार रहे अक्षय कुमार नित नई गलत खबरें फैलाते रहते हैं. जबकि सूत्रों की माने तो हकीकत यह है कि फिल्म निर्माण में उनके पुराने साथी धीरे धीर उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. जबकि पिछले कुछ वर्षों में ‘फुगली’, ‘इंटरटेनमेंट’, ‘द शोकीन्स’, ‘हे ब्रो’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘सिंह इज ब्लिंग’ सहित उनकी कई फिल्में बाक्स आफिस पर मुंह की खा चुकी हैं. उनकी नई फिल्म ‘‘रूस्तम’’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. इसके अलावा उनकी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है. मगर वह हर सप्ताह किसी न किसी फिल्म की खबर फैलाते हुए खुद को सुर्खियों में बनाए रखते हैं.

जब आधी फिल्म इंडस्ट्री ‘आइफा अवार्ड’ के लिए स्पेन में थी, तब अक्षय कुमार की तरफ से खबर फैलायी गयी कि अक्षय कुमार ने दिव्या कुमार खोसला की नई फिल्म के लिए 56 करोड़ रूपए मेहनताना लिया है. इस खबर के बाजार में आते ही हर किसी को आश्चर्य हुआ था. सूत्रों की माने तो टीसीरीज को जानने व समझने वालों को पता है कि टीसीरीज इतनी बड़ी रकम किसी को नहीं दे सकता.

मगर अब यह खबर गलत साबित हो चुकी है. दिव्या खोसला कुमार का संबंध टीसीरीज कंपनी से है. टीसीरीज के भूषण कुमार की पत्नी हैं दिव्या खोसला कुमार. वह टीसीरीज की एक निदेशक भी हैं. अब तक दिव्या खोसला कुमार ने ‘यारियां’ और ‘सनम रे’ जैसी फिल्में निर्देशित की हैं, जिन्हे टीरीज ने ही निर्मित किया था. अब सूत्रों से बातें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार अक्षय कुमार और टीसीरीज के काफी अच्छे संबंध है. ‘बेबी’ सहित कुछ फिल्मे अक्षय कुमार टीसीरीज के साथ कर चुके हैं. इसलिए अक्षय कुमार को यकीन था कि वह जो भी खबर फैलाएंगे उसका टीसीरीज या दिव्या खोसला कुमार की तरफ से विरोध नहीं होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...