देखा जाए तो कंगना रनोट और ऋतिक रोशन के बीच हुए विवाद को लंबा अरसा हो गया है और दोनों ही अपने अपने करियर को लेकर आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन एक बार फिर कंगना ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. हाल ही में एक टीवी शो में महमान बनीं कंगना ने इंटरव्‍यू के दौरान तल्ख लहजे में ऋतिक से पब्लिकली माफी की मांग की है. कंगना ने हाल ही में दो अलग-अलग जगहों पर अपने इंटरव्‍यू में ऋतिक रोशन और उनके पिता के साथ हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कंगना ने अपने को-स्‍टार रहे ऋतिक के साथ हुए ई-मेल के विवाद पर कहा, मेरे नाम पर घटिया और वाहियात मेल रिलीज किए गए जिन्हें आज भी लोग गूगल कर पढ़ते और चटकारे लेते हैं.  ईमेल लीक होने की वजह से मुझे तनाव हुआ, मेंटल और इमोशनल ट्रामा हुआ. रातों तक मैं रोती थी और मुझे नींद भी नहीं आती थी. मैंने जितनी बेइज्जती सही है उसका कोई हिसाब नहीं है. इस बदतमीजी के लिए मुझे उनसे माफी चाहिए.

एक वीडियो में कंगना कह रही हैं, 'मैं उनसे बहुत प्यार करती थी. जो कविता मैंने उनके लिए लिखी थी उन्होंने उसका इस्तेमाल मेरी इमेज को खराब करने के लिए किया. यह किसी दूसरी मौत से कम नहीं है.'

बता दें कि कंगना और ऋतिक के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतिक रोशन ने फिल्‍म प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्‍यू में उन्‍हें 'सिली एक्‍स' कह कर पुकारा था. जिसके बाद कंगना ने भी ऋतिक को लीगल नोटिस भेजा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...