15 साल से टीवी जगत की ‘क्वीन’ बनी अभिनेत्री कविता कौशिक ने 20 साल पहले निगेटिव भूमिका निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन उन्होंने धारावाहिक ‘एफआईआर’ में चंद्रमुखी चौटाला बन अधिक प्रसिद्धी पाई. नकारात्मक भूमिका से उन्हें अवार्ड, खूब पैसा, गाड़ी मकान सब मिला. टीवी पर उनका खूब नाम भी था, वह एक साथ तीन–तीन शो किया करती थी, जिसमें ‘कुटुंब’, ‘कहानी घर घर की’ ,’कुमकुम’ आदि सभी एकता कपूर की धारावाहिकों में काम करती रही, पर एक मलाल उनके अंदर था, कि उन्होंने पिता के पुलिस ऑफिसर बनने के सपना को पूरा नहीं किया. स्वभाव से बोल्ड कविता को तब बहुत अच्छा लगा जब उन्हें लीक से हटकर ‘एफआईआर’ में पुलिस ऑफिसर बन कॉमेडी करने का मौका मिला. दर्शको ने उनके काम की प्रशंसा की.

वह कहती हैं कि मेरे पिता आर्मी ऑफिसर थे, उनकी इच्छा थी कि मैं पुलिस ऑफिसर बन वर्दी पहनू. मैं उनकी इकलौती संतान हूँ. जब मुझे चंद्रमुखी चौटाला निभाने का अवसर मिला, तो मैं खुश हुई और उन्हें कहा कि अब आप मुझे टीवी पर वर्दी में देखिये और उन्हें ख़ुशी भी मिली कि मैं बहुत अच्छा काम कर रही हूँ.

हालाँकि यह अभिनय कठिन था ,क्योंकि इससे पहले मैंने कभी कॉमेडी नहीं की थी पर धीरे- धीरे सब ठीक हुआ और अब मैं फिर से एक कॉमेडी धारावाहिक कर रही हूँ. ’डॉ.भानुमती ओन ड्यूटी’ सब टीवी पर प्रसारित होने वाला यह कॉमेडी शो है, इसमें मेरा चरित्र बड़ा ही ग्रेसफुल है. मैं आर्मी की डॉक्टर हूँ, कुछ भी करने के लिए तैयार हूँ, हमेशा सबकी मदद करना चाहती हूँ. चंद्रमुखी बदतमीज़ थी, कभी कभी किसी को डांट या मार भी देती थी, पर ये किरदार एकदम अलग है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...