नए साल का स्वागत सनी लियोन अपने पति और परिवार के साथ हमेशा करना चाहती हैं, पर इस साल वह कोलकाता में डांस परफॉर्मेंस करती हुई नए साल का स्वागत करेंगी. नए साल में वह लोगों को खुश और शांति से रहने की सलाह देती हैं. उनके हिसाब से जीवन अनमोल है और इसे भरपूर जी लेनी चाहिए.

‘पॉर्न स्टार’ सनी लियोन बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुकी हैं. स्वभाव से हंसमुख सनी बॉलीवुड में जो काम मिला उसे खुशी से करती गईं, फलस्वरूप आज कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना पसंद करते हैं. सनी को उनका ‘पॉर्न टैग’ ख़राब नहीं लगता, क्योंकि उन्होंने जब भी कोई काम किया है, सोच समझकर अपनी मर्जी से किया है. उनके हिसाब से जो लोग ‘पॉर्न’ को खराब कहते हैं, वही उसे देखना भी पसंद करते हैं. यही वजह है कि पॉर्न का बाजार पहले से काफी बढ़ा है.

सनी का पॉर्न इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में आना और फिल्मों में अभिनय करना भी उनकी अपनी पसंद है. शुरू से लेकर अब तक उन्हें कभी किसी ने किसी काम के लिए रोका या टोका नहीं है. सनी अपने आपको इंडियन कहती हैं, क्योंकि उनके माता-पिता इंडियन हैं. वह अच्छी हिंदी बोलना भी जानती हैं. इन दिनों ‘रईस’ फिल्म में लैला ओ लैला... गाने पर आईटम डांस कर बहुत खुश हैं

उनसे मिलकर बात करना रोचक था. पेश है अंश.

शाहरुख की पहली फिल्म आपने कब देखी थी?

मेरे मम्मी-पापा शाहरुख के काफी बड़े फैन थे और खूब फिल्में देखते थे, मुझे याद नहीं कि कब मैंने शाहरुख की पहली फिल्म देखी होगी. एक फिल्म जो उनकी मुझे काफी पसंद आई थी, मुझे याद है वह थी ‘कल हो न हो’ जिसे मैंने काफी बार देखी थी. उस फिल्म को देखते हुए मैं हर बार रोई थी, मेरी मां और मैं अधिकतर साथ बैठकर फिल्में देखते थें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...