बौलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से कई लोगों को दीवाना बनाया है. राजकुमार हमेशा ही अपने अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं और इसी तरह के एक किरदार के साथ वह अपनी नई फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में राजकुमार आतंकवादी उमर सईद शेख की भूमिका में दिखाई देंगे और उनकी यह फिल्म पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है. राजकुमार राव की इस नई फिल्म का नाम 'ओमर्टा' है और इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है.

ओमर्टा के इस नए पोस्टर में राजकुमार राव नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और किसी ने उन्हें अपनी गन प्वाइंट पर रखा हुआ है. पोस्टर में लिखा गया है- कोड औफ सायलेंस. इस फिल्म की कहानी आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख पर आधारित है. बता दें, ओमर सईद ने साल 2002 में वौल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी. विदेशी पत्रकार की हत्या करने के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन को कभी फांसी नहीं दी जा सकी. वह आज भी जिंदा है.

आपको बता दें कि राजकुमार राव की इस फिल्म के नाम 'ओमर्टा' की बात करें तो यह एक इटेलियन शब्द है जिसका अर्थ 'कोड औफ साइलेंस' होता है. कोड औफ साइलेंस का इस्तेमाल फिल्म के पोस्टर में भी किया गया है. इसका मतलब ऐसी क्रिमिनल एक्टिविटी से है जिसके तहत आतंकवादी पुलिस को किसी भी तरह का सबूत देने या पुलिस की मदद करने से मना करते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...