बौलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की आकस्मिक मौत का रहस्य अब गहराता जा रहा है. उनकी मौत के कारणों को लेकर सामने आई अलग-अलग वजहों के बीच दुबई पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते सोमवार को दिनभर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई आने का इंतजार होता रहा. लेकिन कई कारणो के चलते ऐसा ना हो सका. अब माना जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर को मुंबई लाने में और देरी हो सकती है.

शनिवार देर रात हुई श्रीदेवी की मौत का पहला कारण हार्ट अटैक माना गया जो कुछ देर बाद कार्डिक अरेस्ट में बदल गया. सोमवार दोपहर यही माना जा रहा था और इंतजार सिर्फ इस बात का था कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाए. इसके बाद मुंबई लाकर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की औपचारिकताओं को पूरा किया जाए. लेकिन फिर दोपहर बाद घटनाक्रम तेजी से बदलना शुरू हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमार्टम की पहली रिपोर्ट में कहा गया कि बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से उनकी मौत हुई. इसी रिपोर्ट में कहा गया कि जांच में श्रीदेवी के खून में नशे की मात्रा पाई गई.

उनका मौत को लेकर इस उलझती मिस्ट्री की वजह से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लाने में और देरी हो सकती है, क्योंकि दुबई पुलिस ने भारतीय दूतावास नवदीप सूरी से कहा है कि अभिनेत्री का शव सुपुर्द करने से पहले एक और 'मंजूरी' मिलनी बाकी है. यह पूछे जाने पर कि शव कब देश लाया जा सकता है, सूरी ने कहा कि कोई समय सीमा देना मुश्किल है क्योंकि यूएई के अधिकारी अपनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं. इससे पहले सोमवार रात सूरी ने श्रीदेवी की असमय मौत की वजहों को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए कुछ ट्वीट किए. उन्होंने लिखा है, श्रीदेवी की अचानक मौत में मीडिया की दिलचस्पी की बात समझी जा सकती है. लेकिन अटकलबाजी से कोई मदद नहीं मिलने वाली है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...