टेक्नोलाजी के इस जमाने में ज्यादातर लोग पेटीएम का इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि पेमेंट के दौरान अचानक से हमारे फोन से इंटरनेट चला जाता है या फिर जब हमे पेमेंट करना होता है तो उस समय हमारे फोन में नेट मौजूद नहीं होता. ऐसे में पेटीएम से पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब हमें इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है, क्योंकि इसी समस्या को दूर करने के लिए पेटीएम ने 'पेटीएम टैप कार्ड' की शुरुआत की है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट भी पेमेंट कर सकेंगे.
इसे आसान बनाने और विस्तार रूप देने के लिए पेटीएम पहले चरण में कार्यक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों और कौर्पोरेट के साथ साझेदारी कर रहा है.
क्या है 'पेटीएम टैप कार्ड'
यह कार्ड एक सेकंड में पेटीएम द्वारा जारी एनएफसी पीओएस टर्मिनल्स में पूरी तरह औफलाइन, सुरक्षित और सहज डिजिटल भुगतानों को सक्षम करने के लिए नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का इस्तेमाल करता है.
कैसे करता है काम
औफलाइन पेमेंट करने के लिए यूजर्स टैप कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैन करके और किसी भी ऐड वैल्यू मशीन (एवीएम) में इसे सत्यापित करके अपने पेटीएम खाते से पेमेंट कर सकेंगे.
VIDEO : ट्रांइगुलर स्ट्रिप्स नेल आर्ट
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





