CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे अपने आंदोलन को फिलहाल रोक दिया है. उन्होंने अपने समर्थकों को सलाह दी है कि वे त्योहारों के इस समय में अपने परिवारों के साथ वक्त बिताएं.
यह फैसला हालिया कानूनी मुश्किलों के बीच लिया गया है. दीपके ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आंदोलन से जुड़े सौरभ दास और आशुतोष रांका के जेल जाने का विशेष रूप से जिक्र किया. इन दोनों नेताओं की गिरफ्तारी और अन्य कानूनी अड़चनों पर बात करते हुए अभिजीत दीपके भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं. फिलहाल, सीजेपी का यह विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए स्थगित रहेगा. CJP Protest




