DU Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स के लिए अक्टूबर में सुनहरा मौका मिलने जा रहा है. सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की मेगा ड्राइव में 85 कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं, 4 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और 10 लाख तक के पैकेज का दावा किया जा रहा है. क्या इस बार डीयू का प्लेसमेंट रिकॉर्ड टूटेगा?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए जॉब और इंटर्नशिप का बेहद खास मौका है. दिल्ली यूनिवर्सिटी 7 अक्टूबर को अपने प्लेसमेंट ड्राइव AVASAR 2026 के दूसरे एडिशन का आयोजन करने जा रही है. खास बात ये है कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में एक, दो या 10 नहीं बल्कि 85 कंपनियां शामिल होने वाली हैं, जिसके लिए अब तक 4000 से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस ड्राइव में मिलने वाला सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 10 से अधिक हो सकता है. वहीं, इंटर्नशिप पर गए छात्रों को हर महीने 60,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिल सकता है.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इस ड्राइव में आईटी, फाइनेंस, मार्केटिंग, कंसल्टिंग, ई कॉमर्स और स्टार्टअप सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं. छात्रों को 10 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन की संख्या ज्यादा है, जिससे छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है. प्लेसमेंट सेल का कहना है कि अंतिम वर्ष के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों तरह के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं. इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और स्किल टेस्ट के जरिए चयन किया जाएगा. अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में और कंपनियों के जुड़ने से पैकेज का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है. DU Jobs

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...