Arishfa Khan: अरिश्फा खान एक जानीमानी हस्ती हैं जिन्हें वह पीढ़ी अच्छी तरह जानती है जिस ने इंडियन टैलीविजन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बढ़ते क्रेज को देखा है. अरिश्फा खान ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना कैरियर शुरू किया था. वे इस वक्त फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल व एंटरटेनमैंट से जुड़े कंटैंट के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त फौलोइंग बनाए हुए हैं. अरिश्फा के इंस्टाग्राम पर 29.6 मिलियन फौलोअर्स हैं.

अब, वे सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रिऐलिटी शो ‘बिग बौस’ के 20वें सीजन में कम्पीट कर रही हैं. वे ‘छल, शह और मात’ जैसे शो में नजर आईं और स्टार प्लस के पौपुलर शो ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ में युवा गुंजन के रोल से उन्हें पहचान मिली. गुंजन के तौर पर उन की परफौर्मेंस ने उन्हें टैलीविजन दर्शकों के बीच एक जानापहचाना चेहरा बना दिया. हालांकि टीवी ने अरिश्फा को शुरुआती पहचान दिलाई लेकिन शौर्टफौर्म कंटैंट ने उन्हें हर किसी का पसंदीदा बना दिया. Arishfa Khan

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...