Cyber Fraud: ग्वालियर के एक नामचीन डाक्टर की पत्नी काजल (परिवर्तित नाम) के  व्हाट्सएप नंबर पर अनजान मोबाइल फ़ोन नंबर 923750**** से  ‘हाय’ लिख के आया, तो काजल ने जिज्ञासावस उस नंबर पर कौल कर पूछा कि आप कौन हैं ? और आप को मेरा नंबर  कैसे उपलब्ध हुआ?

तब अनजान शख्स ने कहा, मुझे आप का नंबर इंस्टाग्राम से मिला है, क्या आप मुझ से दोस्ती करना चाहती हैं? वियक्ति ने अपना नाम विपिन बताते हुए कहा कि वह लंदन में रहता है, और वहां पर सौफ्टवेयर इंजीनियर है.

इस के बाद काजल की उस व्यक्ति से बातचीत होने लगी. प्रारंभ में विपिन की अपनत्व भरी बातें सुन कर काजल  के मन में भी विपिन के लिए चाहत उत्पन्न हो गई, इस के बाद वह काजल को फोन कर प्यारमोहब्बत की बातें करने लगा, यह सिलसिला एक पखवाड़े से अधिक समय तक चला. एक दिन विपिन ने काजल से कहा कि मुझे तुम से प्यार हो गया है, फिर काजल ने भी उस से कहा कि मुझे भी तुम अच्छे लगने लगे हो. इस तरह उन के बीच प्यार मोहब्बत की भी बातें होने लगी.

विपिन ने एक बार काजल को कौल कर कहा कि क्या तुम मुझ से मिलने लंदन आ सकती हो? मैं तुम्हारे लिए हवाई जहाज का टिकट भेज देता हूं. लेकिन काजल ने  पति के डर से लंदन आने से साफ़ इनकार कर दिया और कहा कि उस के  पति को यदि हम दोनों के इश्क के बारे में जरा भी भनक लग गई तो वह मुझे तत्काल अपने घर से बाहर का रास्ता दिखा देंगें. काजल किसी भी हाल में अपने पति और साधनसंपन्न ससुराल को छोड़ना नहीं चाहती थी.

उधर विपिन बीचबीच में काजल को कौल कर उस से उस का न्यूड सेक्सी फोटो मांगता रहता था. प्रेमी विपिन के विशेष आग्रह पर काजल ने कुछ सादा  फोटो व्हाट्सएप पर उसे भेज दिए, लेकिन कुछ दिन पश्चात विपिन ने काजल से पूरे कपड़े उतार कर वीडियो बनाने और न्यूड फोटो भेजने को कहा, उस ने कहा कि यदि तुम मुझे अपने  न्यूड फोटो की वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेज दोगी, तो मैं तुम्हें तमाम सारे  कीमती विदेशी उपहार और लंदन की मुद्रा भेज दूंगा,

विदेशी उपहार और मुद्रा के झांसे में आ कर काजल ने अपना न्यूड वीडियो बना कर विपिन के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया. इस के बाद विपिन ने विदेशी गिफ्ट का पार्सल भेजने के नाम पर उस के आधार कार्ड का फोटो भी व्हाट्सएप पर मंगा लिया. इस के अगले दिन काजल पत्नी के मोबाइल नंबर पर 945931**** नंबर से कौल आया कौल करने वाले शख्स ने कहा, ‘मैं ग्वालियर हवाई अड्डे से बोल रहा हूं आप के लिए विपिन नाम के आदमी ने लंदन से कुछ कीमती सामान हवाई जहाज से पार्सल करके भेजा है.  लेकिन पार्सल लेने से पहले आप को औनलाइन जीएसटी अदा करना पड़ेगा, इस की पुष्टि करने के लिए काजल ने विपिन को उसी वक्त कौल कर पूछा तो उस ने कहा कि बिना हिचकिचाहट के औनलाइन जीएसटी की राशि अदा कर दो और पार्सल ले लो.

इस के बाद काजल ने औनलाईन 15 हजार अदा कर  दिए,

इस के बाद एक बार फिर विपिन ने  डालर चेंज करवाने के नाम पर काजल से 46 हजार रुपए औनलाइन मांगे, जो काजल ने उस के बताए नंबर पर भेज दिए. फिर  कागजात बनवाने के नाम पर विपिन के कहने पर काजल ने 1 लाख, 20 हजार रुपए भी बताए गए नंबर पर भेज दिए.  इस के पश्चात परमिट कार्ड के नाम पर 1लाख, 20 हजार मागे गए. काजल से पैसे मांगने का सिलसिला यहीं नहीं थमा कस्टम की रसीद बनने के बहाने भी 80 हजार रुपए की मांग कर औनलाइन खाते में जमा करवाए गए. काजल से शातिराना तरीके से मोटी रकम औनलाईन जमा करवाने वाले साइबर ठग के द्बारा हर बार अलगअलग अकाउंट और मोबाइल नंबर पर औनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए गए. इस तरह उस ने कुल 3 लाख 76 हजार रुपए काजल से ठग लिए.

इस के बाद फिर से 2 लाख 85 हजार रुपए की मांग प्रेमी बने उस विपिन नाम के साइबर ठग द्वारा की गई. अब काजल ने कहा कि अब उस के पास एक भी धेला उसे देने के लिए नहीं बचा है. इसी दौरान काजल के पास एक अन्य नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि उस के पास उस की न्यूड वीडियो है, जो की उसे विपिन से प्राप्त हुई है. उस ने काजल को धमकते  हुए कहा कि यदि तुम ने तत्काल उस के द्वारा बताए नंबर पर औनलाइन पैसे नहीं भेजे तो उस की न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उस के पति, रिश्तेदारों को भी भेज देगा. थोड़ी देर बाद उस ने काजल की न्यूड वीडियो उसे व्हाट्सएप पर भेज दीं, इस काजल बुरी तरह से डर गई.

अंत में काजल ने इसकी शिकायत पुलिस से कर उस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी लेकिन काफी खोजबीन करने के बावजूद साइबर ठग पुलिस के हत्थे नहीं चढ सका था.

लंबी कहानी सत्यकथा अक्तूबर अंक में पढ़ें  Cyber Fraud

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...