Love Betrayal: यह प्रेम कहानी प्यार में धोखा और उस के दुष्परिणाम को दर्शाती है. प्यार में दीवानी बनी हर उस लड़की को सचेत करने वाली है, जो अपने सामाजिक व पारिवारिक वजूद और सीमा को नहीं समझ पाती है. सीतापुर का मानसी हत्याकांड इसलिए चर्चित हुआ, क्योंकि वह 15 दिनों से  लापता थी. उस का कंकाल लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ था.

मानसी सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र की रहने वाली करीब 20 वर्षीय युवती थी. पुलिस के अनुसार वह 25 मई, 2026 को लापता हो गई थी. जांच में उस के प्रेमी विशाल पाल पर संदेह गया. वह गर्भवती थी और शादी को ले कर दोनों के बीच विवाद हुआ था.

जांच में पाया गया कि मानसी की हत्या के बाद शव को सीतापुर से बाहर ले जा कर लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के जंगल में छिपा दिया गया था. करीब डेढ़दो सप्ताह बाद वहां से उस की लाश के अवशेष और कंकाल बरामद हुआ. मुख्य आरोपी विशाल पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उस की गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई.

पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह उसे 25 मई को बाइक से लखनऊ ले गया था. मानसी घर से प्रैक्टिकल देने को कहकर निकली थी. विशाल मिलने के बहाने उसे जंगल ले गया था. वहां मानसी ने प्रेमी विशाल को लगभग 3 माह की प्रेग्नेंट होने की बात बताई और विवाह का दबाव बनाया. इस पर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर विशाल ने मानसी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसी दौरान आरोपी ने  शव को सीमेंट के पिलर के नीचे दबाकर छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी के ख़िलास हत्या, दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया.

पोस्टमार्टम के बाद मानसी के अवशेष एक बोरे में भरकर घर लाए गए. क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो इस के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात था. शव घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. छात्रा के परिजनों ने आरोपी को फांसी देने और उस के घर पर बुलडोजर काररवाई की मांग की.

पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की भी मांग की. परिजनों का कहना था कि उन्होंने बेटी को उच्च शिक्षा दिलाकर उस का भविष्य संवारने का सपना देखा था, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिजनों को काफी समझाने के बाद पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानसी के शव का अंतिम संस्कार कराया गया. प्रशासन ने 2 किस्तों में कुल 8 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा आरोपी के खिलाफ कठोरतम काररवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

यह मामला केवल हत्या के कारण ही नहीं, बल्कि पुलिस की शुरुआती काररवाई को ले कर भी विवादित हुआ. बाद में मामले में आरोपी की बहन की गिरफ्तारी की भी खबर सामने आई. अगस्त, 2026 में जांच रिपोर्ट आई कि मानसी के मामले में कथित लापरवाही को ले कर संदना थाने के एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया.

इस दौरान  क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रही. Love Betrayal

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...