- 55dB तक रियल-टाइम ANC वाले OnePlus Buds 4 TWS इयरबड्स
वनप्लस बड्स 4 में 55dB तक एडैप्टिव नौइज कैंसिलेशन, डुअल ड्राइवर के साथ हाईरेज औडियो, एआई ट्रांसलेशन, 250 मीटर तक स्थिर कनैक्टिविटी, IP55 रेटिंग और गेमिंग के लिए 47ms लो-लेटेंसी मिलती है. एक बार चार्ज करने पर 45 घंटे तक बैटरी बैकअप और 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 11 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है.
- एआई के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 Lite
यह टैबलेट गैलेक्सी एआई के साथ आता है, जो स्मार्ट और आसान अनुभव प्रदान करता है. इस का 10.9 इंच का 90Hz डिस्प्ले, मात्र 6.6 मिमी पतला और हलकी डिजाइन इसे कहीं भी ले जाने के लिए उपयुक्त बनाता है. बौक्स में मिलने वाला S Pen और समर्पित Galaxy AI Key उत्पादकता बढ़ाते हैं, जबकि 8000mAh बैटरी सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ लंबे समय तक साथ निभाती है. यह चलतेफिरते काम और पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
- सैंड बेज, हाइब्रिड इंस्टैंट कैमरा
यह इंस्टैंट कैमरा क्रैडिट कार्ड आकार की फोटो तुरंत प्रिंट करने के साथ उन्हें पहले देखने, एडिट करने और पसंद के अनुसार प्रिंट करने की सुविधा देता है. इस में 2.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले, केवल 12 सैकंड में प्रिंटिंग, डुअल कैमरा (मुख्य और वाइडएंगल सैल्फी), ब्लूटूथ कनैक्टिविटी, माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग दी गई है. साथ ही, LiPlay+ ऐप और 318 dpi प्रिंट रिजोल्यूशन बेहतरीन फोटो क्वालिटी और आसान उपयोग सुनिश्चित करते हैं.
- पैनासौनिक की एंकर वायरलैस डोरबेल
एंकर वायरलैस डोरबेल बिना तारों के आसान इंस्टौलेशन की सुविधा देती है, जिस से घर और औफिस में इसे कहीं भी लगाया जा सकता है. इस में 45 अलगअलग मेलोडीज का विकल्प मिलता है, जिस से अपनी पसंद के अनुसार रिंगटोन चुनी जा सकती है. 120 मीटर तक की औपरेटिंग रेंज के साथ यह बड़े स्थानों पर भी बेहतर सिग्नल प्रदान करती है. बिना ड्रिलिंग या वायरिंग के इसे आसानी से सैट किया जा सकता है और यह विजिटर्स व डिलीवरी अलर्ट के लिए एक सुविधाजनक व स्टाइलिश समाधान है.
- वाटरप्रूफ शौवर फोन होल्डर, 480 डिग्री घूमने वाला
यह टू इन वन वाटरप्रूफ शौवर फोन होल्डर दीवार या बाथटब स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. IPX6 वाटरप्रूफ डिजाइन के कारण यह पानी की छींटों और भाप से फोन को सुरक्षित रखता है. 4 से 7 इंच तक के अधिकांश स्मार्टफोन के साथ यह कम्पैटिबल है. 360 डिग्री रोटेशन और एंगल एडजस्टमैंट से स्क्रीन को अपनी सुविधा के अनुसार सैट किया जा सकता है. मजबूत पीवीसी सामग्री से बना यह होल्डर शौवर के दौरान यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, म्यूजिक और अन्य कंटैंट देखने के लिए एक बेहतर विकल्प है.
- पहियों वाला अंडर-बेड स्टोरेज बौक्स
यह अंडरबेड स्टोरेज कंटेनर कम जगह में अधिक सामान व्यवस्थित रखने के लिए एक बेहतरीन समाधान है. स्टैकेबल डिजाइन, पारदर्शी विंडो और पहियों की सुविधा से सामान देखना व निकालना आसान हो जाता है. मजबूत मैटल फ्रेम और टिकाऊ फैब्रिक से बना यह और्गनाइजर कपड़े, जूते, कंबल, खिलौने, किताबें और मौसमी सामान रखने के लिए उपयोगी है. इसे बेड, सोफा या डैस्क के नीचे आसानी से फिट किया जा सकता है, जो घर, होस्टल और छोटे स्थानों के लिए आदर्श है.
- शानदार आवाज वाला स्मार्ट स्पीकर
पांचवीं जनरेशन Echo Dot with Alexa अब तक का सब से बेहतर साउंड अनुभव प्रदान करता है. इस में गहरा बास और साफ आवाज मिलती है. यह अमेजन म्यूजिक, Spotify, JioSaavn और Apple Music से म्यूजिक चलाने के साथ स्मार्टहोम डिवाइसेज जैसे लाइट, एसी और टीवी को वौयस कमांड से नियंत्रित करता है. इन-बिल्ट मोशन डिटैक्शन और तापमान सैंसर से रूटीन सैट करना आसान होता है. एलेक्सा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिमाइंडर, शौपिंग लिस्ट, बिल भुगतान जैसी सुविधाएं देती है. इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
***




