India Indonesia Relations: इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन लोगों को संबोधित करते हुए एक दिलचस्प संयोग बताया. उन्होंने कहा कि भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है और 2 प्लस 6 बराबर 8 होता है. फिर उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का जन्म 17 तारीख को हुआ था और 1 प्लस 7 बराबर 8 होता है इसलिए दोनों के बीच एक विशेष जुड़ाव है. प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा और मज़ाक का विषय बन गई.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बयान पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी ऐसी बातें कर रहे हैं जिनका वास्तविक कूटनीति, अर्थव्यवस्था या नीति निर्माण से कोई संबंध नहीं है.
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री के भाषणों ने लोगों को चौंकाया हो. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे कराकर उसे बांट देगी और मां-बहनों का मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की संपत्ति को घुसपैठियों और ज्यादा बच्चे वालों में बांटी जाएगी. इस बयान पर देशभर में विवाद हुआ और इसे सांप्रदायिक तथा डर पैदा करने वाली राजनीति बताया गया.
चाहें देश में हो या विदेशी दौरे पर प्रधानमंत्री अक्सर ऐसी बातें करते हैं जिनसे कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका मजाक उड़ाया जाता है. इन बयानों से नीतिगत सवाल तो पीछे छूट ही जाते हैं देश की छवि भी खराब होती है. दुनिया के सबसे बड़े देश के प्राइम-मिनिस्टर इसी तरह का फिजूल समीकरण कभी कनेडा के साथ जोड़ते हुए नजर आते तो कभी इजराइल को फादरलेंड तक कह देते हैं.
अब इंडोनेशिया में दिया गया बयान सामने आने के बाद फिर वही प्रश्न उठ रहे हैं कि क्या दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का दावा करने वाला देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वैज्ञानिक उपलब्धियों, आर्थिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और रणनीतिक नीतियों की बात करेगा या फिर अंकों के संयोग और किस्सों से अपनी बात रखेगा?
भारत के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के शब्दों का महत्व साधारण राजनीतिक भाषण से तो कहीं ऊपर होना ही चाहिए. लोकतंत्र में नेताओं की आलोचना इसलिए की जाती है क्योंकि उनके शब्द केवल शब्द नहीं होते बल्कि वे देश की बौद्धिक और राजनीतिक दिशा का भी संकेत देते हैं. India Indonesia Relations





