सवाल
मैं 30 साल की एक शादीशुदा औरत हूं और बेऔलाद भी. मेरे पति दूसरे शहर में नौकरी करते हैं और जब कभी घर आते हैं, तो मुझ से दूरी बना कर रहते हैं. उन्हें मेरी जिस्मानी जरूरतों की कोई परवाह नहीं है.
इसी के चलते पड़ोस का एक 27 साल का लड़का मुझ से जिस्मानी रिश्ता बना चुका है. वह मुझ से बच्चा चाहता है, जो किसी लिहाज से ठीक नहीं है. वह कहता है कि तुम्हारे पति को कुछ पता नहीं चलेगा.
क्या ऐसा हो सकता है कि उस की औलाद को मेरा पति अपनी औलाद समझ कर पाल ले?
जवाब
आप उस लड़के से जिस्मानी रिश्ता बना कर एक गलती कर चुकी हैं, जो आप की मजबूरी भी हो गई थी, लेकिन दूसरी गलती न करें. वह लड़का बिना बीवी बनाए आप से बच्चा क्यों चाहता है? हकीकत में वह आप की कमजोरी का फायदा उठा रहा है, जिस से जिंदगीभर की मुफ्त की मौजमस्ती का इंतजाम
हो जाए.
आप अपने पति पर ध्यान दें. मुमकिन है कि वह जिस्मानी तौर पर कमजोर हों, इसलिए जिस्मानी संबंध नहीं बनाता हो. आप उन से प्यार से पूछें और जरूरत पड़ने पर डाक्टरी इलाज कराएं. इस पर भी बात न बने, तो किसी दूसरे से बच्चा पैदा करने से पहले पति की इजाजत लें. यह न सोचें कि आप अपने प्रेमी से बच्चा पैदा कर लेंगी और पति को पता नहीं चलेगा, इसलिए सोचसमझ कर फैसला लें.
बच्चा तो आजकल आईवीएफ टैक्निक से भी हो सकता है. इस के लिए शहर के किसी अच्छे फर्टिलिटी सैंटर जा कर डाक्टर से मिलें.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




