सवाल
मैं 26 वर्षीय युवक हूं. 3 महीने पहले मेरी अपनी 5 साल पुरानी गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप हो गया. उस का और मेरा रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि उस के घर वाले किसी और से उस की शादी करवा रहे हैं और घर वालों के खिलाफ वह जाना नहीं चाहती. उस ने कहा कि मेरी ऐसी नौकरी भी नहीं है कि वह मेरे साथ रहने का कोई बोल्ड स्टैप उठा ले.
पहले मु?ो इस से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, सोचा कि अगर उसे मेरी फिक्र नहीं तो मैं क्यों उस की फिक्र करूं. मैं न रोया, न भावुक हुआ, बल्कि गुस्से में लगा कि जो हुआ सही ही हुआ लेकिन जैसेजैसे टाइम बीत रहा है वैसेवैसे मु?ो उस की अहमियत सम?ा आने लगी है. अब चाह रहा हूं कि वह मेरे साथ ही रहे. मु?ो उस की याद आती है. उसे कई बार फोन किया पर उस ने एकदो रिंग के बाद मु?ो ब्लौक कर दिया. आप ही बताएं मैं क्या करूं?
जवाब
अफसोस है कि आप को ऐसे समय से गुजरना पड़ रहा है. दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर इस तरह के मामलों में एक बात यह कौमन देखी गई है कि ब्रेकअप के बाद शुरूशुरू में लड़कियां रोती हैं, उदास होती हैं और लड़कों पर इस का कम असर होता है. वे या तो जोश में या ईगो में अपने इमोशन को सम?ा नहीं पाते पर जैसेजैसे समय बीतता है, लड़कियां खुद को स्ट्रौंग बना लेती हैं और लड़के बाद में रोपीट रहे होते हैं.
खैर, आप के मामले में 2-3 चीजें सम?ा आ रही हैं. लड़की प्रैक्टिकली चीजों को ले रही है. एक, आप की जौब के चलते वह कौन्फिडैंट नहीं है, जोकि आप ने बताया भी कि आप की नौकरी पर उसे संशय है. दूसरा, वह घरपरिवार में अपने प्रेम संबंधों को ले कर किसी तरह का विवाद नहीं चाह रही. तीसरा, वह आप की कौल या मैसेज का अब जवाब नहीं दे रही मतलब अब वह इस रिश्ते को आगे ले जाने के बिलकुल भी मूड में नहीं.
अब सवाल है कि आप कितनी उम्मीद लगा कर रख सकते हैं. आप कह रहे हैं कि वह आप के कौल मैसेज का जवाब नहीं दे रही है, यानी वह अब आगे बढ़ गई है और आप के अनुसार किसी और से शादी भी कर रही है.
बात मानिए अब समय है अपने ऊपर फोकस करने का. जिन भी कारणों से वह आप को छोड़ कर गई उन कारणों को खत्म करने का. ब्रेकअप दुख देता है, बहुत परेशान करता है पर आप चाहें तो इस से उबर सकते हैं. इस के लिए कुछ टिप्स हैं.
पहले तो स्वीकार करें कि आप का ब्रेकअप हो गया है. फिर कोशिश करें कि सकारात्मक रहा जाए. आप की एक्स गर्लफ्रैंड अगर आप से रिश्ता नहीं रखना चाहती तो यह उस का फैसला है. कोशिश करें कि जलन, भावुकता या गुस्से में कोई गलत कदम न उठा लें. ब्रेकअप के दर्द को भूलने का सब से बेहतर तरीका है कि खुद को व्यस्त रखें. अपनेआप को खाली न होने दें. दोस्तों के साथ घूमने जाएं, भाईबहनों के साथ टाइम स्पैंड करें. कुछ न कुछ काम करते रहें. जो दुखदर्द है उसे कमजोरी नहीं अपनी ताकत बनाएं और अपनी लाइफ को बेहतर बनाएं.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




