Hindi Kahani : हमारे महल्ले में एक अंकल रहते हैं. वैसे तो हर महल्ले में कई प्रकार के अंकल पाए जाते हैं, पर हमारे महल्ले के यह अंकल बाकी अंकलों से काफी अलग हैं.

दरअसल, वे महल्ले में सामान्यतः पाए जाने वाले अंकलों की तुलना में कुछ ज्यादा ही ब्रौड माइंडेड हैं. वे इतने ज्यादा खुले विचारों के हैं कि ट्रूकौलर पर उन का फोन नंबर भी 'ब्रौड माइंडेड अंकल' के नाम से दिखता है. वे मानते हैं कि इस नई पीढ़ी के साथ मातापिता को दोस्तों की तरह पेश आना चाहिए.

अंकल का अपने बच्चों के साथ भी काफी दोस्ताना व्यवहार है. वे लड़के और लड़की में जरा भी फर्क नहीं करते हैं. अपने बेटों और बेटी दोनों की बराबर नियम से कुटाई करते हैं. मजाल है, जो कोई बच्चा कह दे कि दूसरा बच्चा उस से कम क्यों पिट रहा है.

बच्चों का मोबाइल फोन चुपचाप चैक करने और उन के सोशल मीडिया अकाउंट की जासूसी करने में भी वे लड़केलड़की में कोई भेदभाव नहीं करते. अंकल प्रत्येक क्षेत्र में लैंगिक समानता के सिद्धांत में विश्वास करते हैं.

आज के समय में जब बापबेटे साथ में बैठ कर एक टेबल पर खाना नहीं खाते, हमारे ब्रौड माइंडेड अंकल अपने दोनो बेटों के साथ बैठ कर शराब पीते हैं. बड़ा बेटा पैग बनाता जाता है और अंकल पीते जाते हैं. छोटा बेटा चखना तैयार करता है. अंकल ने सभी को काम बांट कर रखा है, जिस से किसी प्रकार का विवाद न हो.

अंकल का मानना है कि यदि पिता अपने बच्चों के साथ बैठ कर शराब न पिए, तो बच्चे अपने आवारा दोस्तों के पास जा कर बिगड़ सकते हैं. अंकल की दूरदृष्टि के चलते उन के दोनों बेटे पैग बनाने और चखना लगाने में उस्ताद हो गए हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...