Meat Shop License: आम आदमी के लिए सरकारी काम कराना आसान कभी नहीं रहा. अब तो पूरे देश पर बीजेपी शासन कर रही है जो जीरो करप्शन की बात करती है लेकिन सच यह है कि बीजेपी शासित राज्यों में नियमकानून सिर्फ कागजों पर दिखते हैं, असल में तो पैसे की ताकत चलती है. एक ऐसी ही घटना सामने आई है जो भ्रष्टाचार की सच्ची तसवीर पेश करती है.
मनोज कुमार जयपुर की एक लोकल मार्केट में चिकन शौप खोलना चाहता था. इस मार्केट में मंदिर भी था. मनोज ने अपने किसी मुसलिम परिचित जावेद के नाम से निगम में लाइसैंस के लिए आवेदन किया. नियम के तहत मंदिर के आसपास मीट शौप नहीं खुल सकती थी. प्रशासन ने लाइसैंस देने से इनकार कर दिया.
कुछ दिनों में ही कहानी बदल गई. मनोज ने अधिकारियों से संपर्क किया. उस ने 12 हजार रुपए की रिश्वत दी और अचानक नियम बदल दिए गए. लाइसैंस मिल गया और दुकान खुल गई. मंदिर के पास अब मीट की दुकान चलने लगी.
एसीबी को शिकायत मिली. ट्रैप तैयार किया गया और जयपुर नगर निगम के जोनल अफसर सुरेंद्र कुमावत को रिश्वतखोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. इसी अफसर ने मनोज से 12 हजार रुपए की घूस ले कर मीट शौप का लाइसैंस जारी किया था. यह घटना सिर्फ 12 हजार रुपए की घूसखोरी की नहीं हैं. दरअसल, बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देती है लेकिन ग्राउंड लैवल पर अधिकारी खुलेआम रिश्वत लेते हैं. नियम तोड़ कर पैसे कमाते हैं. यही कारण है कि कई बार मामूली से अधिकारी के घर से भी करोड़ों रुपए बरामद होते हैं. Meat Shop License
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





