महाराष्ट्र की श्रद्धा वालकर की दिल्ली में उस के लिवइन पार्टनर ने हत्या कर दी और उस के टुकड़ेटुकड़े कर जंगल में जा कर फेंक दिया. उस का लिवइन पार्टनर, आफताब पूनावाला, पहले भी कई बार उस पर हिंसक प्रहार कर चुका था और इस बात का जिक्र श्रद्धा ने अपने दोस्तों से किया था कि वह उसे मारतापीटता है और अब वह उस के साथ नहीं रहना चाहती.

एक बार उस ने अपने मैनेजर को व्हाट्सऐप पर लिखा था कि आफताब ने उसे बहुत मारा है जिस से वह उठ भी नहीं पा रही है, इसलिए वह काम पर नहीं आ सकती. श्रद्धा ने आफताब के हिंसक बरताव के बारे में अपने परिवार को भी बताया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया.

श्रद्धा ने आफताब के हिंसक बरताव के बारे में 2 साल पहले 23 नवंबर, 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक शिकायत पत्र लिखा था कि उस का लिवइन पार्टनर आफताब उसे मारतापीटता है और अगर वक्त पर ऐक्शन नहीं लिया गया तो वह उस के टुकड़ेटुकड़े कर डालेगा. श्रद्धा ने यह भी बताया था कि 6 महीने से आफताब उसे पीट रहा है. इस पत्र से पता चलता है कि भले ही दोनों लिवइन में थे, मगर उन के रिश्ते खराब हो चुके थे.

श्रद्धा ने आफताब के दो फोन नंबर भी पत्र में दिए थे. श्रद्धा के पत्र के मुताबिक, वह पुलिस के पास आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी, क्योंकि आफताब ने उसे हत्या की धमकी दी थी. पत्र में उस ने यह भी लिखा था कि अगर मु?ो किसी भी तरह चोट लगती है तो उस के लिए आफताब ही जिम्मेदार होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...