सवाल 

मेरी बेटी अगले महीने 12 साल की हो जाएगी. मुझे अब उस के पीरियड्स के बारे में सोच कर चिंता शुरू हो गई है. मुझे कैसे पता चलेगा कि उसे पीरियड्स शुरू होने वाले हैं. वह कैसे सब मैनेज करेगी. बहुत लापरवाह किस्म की है. स्कूल में स्पोर्ट्स में नंबर वन है. कैसे सब ऐडजस्ट करेगी?

जवाब

मां होने के नाते आप की चिंता जायज है. आप खुद इस दौर से गुजरी हैं. खैर, पीरियड्स होना, लड़कियों के लिए हैल्दी होने की निशानी होता है.

फिलहाल पीरियड्स की शुरुआत होना हर लड़की के लिए अलग अनुभव होता है और यह कब स्टार्ट हो जाए, पता नहीं चलता. लेकिन फर्स्ट टाइम पीरियड्स आने से पहले आप को बेटी में कई तरह के संकेत नजर आने लगेंगे. ऐसे में आप को ही बेटी को पीरियड्स के लिए तैयार करना है. जैसे बेटी को पहली बार पीरियड्स शुरू होने से पहले ऐंठन, पेट में दर्द, पीठ और पैरों में दर्द या अकड़न जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा कुछ दिनों तक चल सकता है.

पेट में सूजन होना या पेट भरे होने का एहसास होना भी पीरियड्स की शुरुआत होने की ओर इशारा कर सकता है. पीरियड्स की शुरुआत से पहले लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं. नतीजतन, चेहरे पर कीलमुंहासे हो सकते हैं. इन दिनों टीनएज गर्ल्स को बारबार मूड स्ंिवग होने लगते हैं.

रही बात कि वह कैसे सब मैनेज करेगी, तो आप को उसे बताना/सिखाना होगा. बेटी को बताएं कि पीरियड्स में ब्लीडिंग कभी हैवी, तो कभी लाइट हो सकती है. ब्लड फ्लो से वह घबराए नहीं. बेटी को बताएं कि किस तरह से पैड लगाए जाते हैं. टैम्पोन के इस्तेमाल के बारे में भी आप उसे जानकारी दे सकती हैं. पीरियड्स में घंटों तक पैड लगा कर रखना होता है, इसलिए बेटी को समझाएं कि 5 घंटे में पैड चेंज करे. वह सब ऐडजस्ट कर लेगी, आजकल लड़कियां सहेलियों से भी बहुतकुछ पहले ही सीख लेती हैं. आप बेवजह अधिक चिंता न करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...