टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की बहन और मशहूर गायक तुलसी कुमार इन दिनों काफी रोमांच का अनुभव कर रही हैं. उनके रोमांचितहोने की मुख्य वजह यह है कि वह एक बार फिर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को अपनी आवाज देने जा रही हैं. यानी कि तुलसी कुमार द्वारा स्वरबद्ध गीत पर फिल्म ‘‘बागी’’ में श्रद्धा कपूर नृत्य करते और अपने होंठ हिलाते हुए नजर आने वाली हैं.

वैसे श्रद्धा कपूर के लिए आवाज देने का तुलसी कुमार के लिए यह पहला मौका नहीं है. तुलसी कुमार इससे पहले 2013 में रिलीज हो चुकी फिल्म ‘‘आशिकी 2’’ के गीत ‘‘हम मर जाएंगे’’ को गाया था, जिस पर फिल्मी परदे पर श्रद्धा कपूर थिरकते हुए नजर आयी थीं. मगर इस बार तुलसी कुमार के रोमांचित होने की वजह यह है कि तुलसी कुमार को लगता है कि उनकी आवाज श्रद्धा कपूर पर फिट बैठती है और उनकी आवाज श्रद्धा कपूर की पहचान बनती जा रही है.

खुद तुलसी कुमार बताती हैं-‘‘मैं फिल्म ‘बागी’ के गीत को श्रद्धा कपूर के लिए अपनी आवाज देकर रोमांचित हूं.मेरे द्वारा स्वरबद्ध इस गीत पर श्रद्धा कपूर व टाइगर श्राफ रोमांस करेंगे. मुझे आज भी याद है फिल्म ‘आशिकी 2’ के संगीत के रिलीज होने के बाद बहुत अच्छी  प्रतिक्रियाएं मिल रही थी. उसी वक्त लोगों ने ‘हम मर जाएंगे’ गीत को सुनकर कहा था कि श्रद्धा कपूर पर मेरी आवाज एकदम फिट बैठती है. लोगों ने मुझसे कहा था कि मेरी आवाज श्रद्धा कपूर के भोले भाले चेहरे पर एकदम सटीक बैठती है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...