तमाम कोशिशों के बावजूद अपने समय के मशहूर गायक स्व. मुकेश के पोते व गायक नितिन मुकेश के बेटे नील का करियर बौलीवुड में नही बन पाया. वैसे निजी जिंदगी में उनके रोमांस की काफी चर्चाएं रहीं. मगर दशहरे के दिन नील ने अपने पिता नितिन मुकेश व अपनी मां की पसंद की लड़की रूक्मणी के संग एक पांच सितारा होटल में सगाई कर सभी को चौंका दिया.

सूत्रों के अनुसार नील की रूक्मणी के संग सगाई व शादी की बात काफी पहले ही तय हो चुकी थी. इसी के चलते नील ने मुंबई में अंधेरी इलाके में अपने लिए नया घर खरीद कर उसे सजाना शुरू कर दिया था. सूत्रों के अनुसार मंगलवार, दशहरे के दिन सुबह साढ़े पांच बजे तक वह अपने घर का इंटीरियर करवाते रहे. उसके बाद रोका यानी कि सगाई की रस्म के लिए होटल पहुंचे थे.

अपनी इस सगाई को लेकर नील ने मीडिया से कहा-‘‘मेरा विवाह संस्था में पूरा यकीन है. इसीलिए मैंने एक अच्छी लड़की पसंद करने की जिम्मेदारी अपने माता पिता को सौंपी थी. अब रोका हो चुका है. शादी की तारीख भी जल्दी ही तय हो जाएगी.’’ सूत्रों के अनुसार रूक्मणी मुंबई की रहने वाली हैं और होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद एवीएश इंडस्ट्री में कार्यरत हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...