बागी-2 की सफलता के बाद फिल्म की लीड अदाकारा दिशा पाटनी की किस्मत के तारें बुलंद होते दिख रहे हैं. खबरों की मानें तो इन दिनों दिशा पाटनी के हाथ एक बड़ा जैकपौट लग गया है. उन्हें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'भारत' के लिए कास्ट किया गया है. अगर खबरें सच हुईं तो दिशा पाटनी के लिए ये मौका बेहद खास है और अब उनकी किस्मत को चमकने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करना लंबे वक्त से सक्सेस मंत्र बन गया है.

दिशा को जिस रोल के लिए कास्ट करने की खबरें आ रही हैं. इसके लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी चर्चा में आया था. दोनों में से कौन सी अभिनेत्री का नाम फाइनल किया गया है इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

सलमान की ये फिल्म दिशा के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है. बता दें कि अली अब्बास और सलमान की जोड़ी की यह तीसरी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लौक बस्टर फिल्में दे चुके हैं. अब भारत को अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना है. इस फिल्म में भारत के 70 सालों का इतिहास होगा. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है. इसके लिए पाकिस्तान सीमा पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी. इसके लिए भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर बार्डर पर सही लोकेशन की तलाश कर रहे हैं.

VIDEO : जियोमेट्रिक स्ट्राइप्स नेल आर्ट

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...