Bollywood February 2nd Week 2024 Box Office Collection : फरवरी माह के दूसरे सप्ताह यानी कि 9 फरवरी को शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के प्रदर्शन से पहले इस फिल्म को ले कर लोगों में उत्सुकता थी क्योंकि यह एक इंसान और एक रोबोट की प्रेम कहानी है. मगर 90 करोड़ रुपए की लागत में बनी यह फिल्म पहले सप्ताह में बौक्सऔफिस पर धराशाई हो गई. यह तो अपनी आधी लगात भी नहीं एकत्र कर सकी. पूरे सप्ताह में यह फिल्म बौक्सऔफिस पर बामुश्किल 40 करोड़ रुपए ही एकत्र कर सकी जबकि निर्माता ने सोमवार से गुरुवार 4 दिनों के लिए एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त का औफर भी रखा था.

जी हां, पहले 3 दिन इस फिल्म ने सिर्फ 26 करोड़ रुपए ही जुटाए थे. तब फिल्म के निर्माता ने सोमवार से एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त का औफर दे दिया. बुधवार के दिन इस औफर के साथ ही वैलेंटाइन डे था. फिर भी पूरे सप्ताह में यह फिल्म 40 करोड़ रुपए ही एकत्र कर सकी. इस में से निर्माता के हाथ में जो रकम जाएगी, उस में निर्माता क्या करेंगे, यह तो वही जानें.

अमित जोशी व आराधना शाह निर्देशित फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को बरबाद करने में फिल्म से जुड़े हर इंसान ने अपना योगदान दिया. बतौर लेखक व निर्देशक अमित जोशी व आराधना शाह ने अपने काम को ईमानदारी से नहीं निभाया. एक रोबोट साइंटिस्ट और कंप्यूटर प्रोग्रामर सच जानते हुए भी रोबोट संग प्यार व रोमांस कैसे कर सकता है? चलिए यहां तक भी ठीक था. रोबोट साइंटिस्ट एक महिला रोबोट संग सैक्स भी करता है और उस के साथ विवाह करने के लिए हर किसी से झूठ बोलने व लड़ने के लिए भी तैयार है. इस तरह की कहानी पर कोई कैसे यकीन कर सकता है? मजेदार बात यह कि फिल्म में शाहिद कपूर रोबोट संग सैक्स संबंध बनाता है पर उसे एहसास ही नहीं होता कि वह जिस के साथ हम बिस्तर हो रहा है वह लड़की नहीं है. उस के अंदर कोई इमोशन नहीं है. वह तो एक गुड़िया है, जो उस में भरे गए प्रोग्राम के अनुसार काम करती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...