सवाल
हम पत्नी-पत्नी की शादी हुए 2 साल हो गए हैं और अब में प्रैग्नैंट हूं. सासससुर थे नहीं और मेरी मम्मी भी पिछले साल नहीं रहीं. पति की जौब अच्छी है लेकिन बहुत बिजी रहते हैं. कोई ऐसा नहीं जो मेरे साथ रह सके. मेरी देखभाल करे. मु झे अपने स्वास्थ्य को ले कर चिंता होने लगी है. मु झे क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
जवाब
आप अकेली हैं. पति बिजी रहते हैं. इसलिए अपनी प्रैग्नैंसी का ध्यान आप को स्वयं रखना पड़ेगा. आप को अपने खानेपीने का विशेष ध्यान रखना है. कोई भी ऐसी गलती न करें जिस से आप को परेशानी हो और बच्चे को खतरा रहे. जैसे, तनाव और डिप्रैशन से बचें क्योंकि इस का सीधा असर बच्चे पर पड़ सकता है. तनाव दूर करने के लिए मैडिटेशन करें. डाक्टर से उचित सलाह लेती रहें. वे पोषक तत्त्वों से युक्त हैल्दी खाने का डाइट चार्ट आप को देंगे.
आप घर पर अकेली हैं, तो घर के काम भी करने हैं लेकिन जरा ध्यान से. ज्यादा सीढि़यां न उतरें, न चढ़ें. कम वजन उठाने वाले ही काम करें. अपने को खुश रखने की कोशिश करें. अच्छी पुस्तकें पढ़ें. नियमित रूप से डाक्टरी चैकअप करवाएं. कुछ भी कौम्प्लिकेशन हो, तो डाक्टर से तुरंत मिलें.
यदि आर्थिक रूप से संबल हैं तो फुलटाइम मेड रख सकती हैं.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




